CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के एक्शन से ड्रग्स तस्करों के छूटे पसीने, कई किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। जिसका राज्य में असर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से ड्रग्स तस्कर के पसीने छूट गए है। बता दें कि पंजाब सरकार नशे और अपराध के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। अभी तक 57 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ एक्शन जारी है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 120 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 164 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,890 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

27 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 120 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 400 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 57169 हो गई है।

पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। दी जानकारी के अनुसार उत्तरी पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई। 120 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल 1.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 164 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। कुल 8,890 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की गई।

400 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 57169 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 27 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया।

 

 

Exit mobile version