CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है। पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है और ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आलम यह है कि अभी 70 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 487 दिन पूरे हो चुके है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 87 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 1.8 किलोग्राम हेरोइन, 401 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹11.12 लाख बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟖𝟕 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 87 drug smugglers and recovered 1.8 kg of heroin, 401 intoxicant pills, and ₹11.12 lakh in drug money from their… pic.twitter.com/hsEGDk3EOI
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 2, 2026
इसके अलावा, 9 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 87 ड्रग तस्कर गिरफ्तार 487 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 70871 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
नशे के खिलाफ जारी अभियान में CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 87 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए।
कुल ज़ब्त हेरोइन -1.8 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 401, कुल बरामद ड्रग मनी – 11.12 लाख रुपये। 487 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 70,871 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 9 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया।
