---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस ने हासिल किया बड़ा मुकाम, अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर किया बड़ा खुलासा; कई हथियार बरामद

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करी से लेकर अवैध हथियार तस्करी तक, पंजाब पुलिस लगातार पर्दाफाश कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 14, 2025 12:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: राज्य भर में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए लिए सीएम भगवंत मान के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है, ड्रग्स तस्करी से लेकर अवैध हथियार तस्करी तक, पंजाब पुलिस लगातार पर्दाफाश कर रही है, इसी बीच अमृतसर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का पर्दाफाश किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल के माध्यम से दी है।

पंजाब पुलिस द्वारा हथियार तस्करी का भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार “अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अमरबीर सिंह उर्फ ​​अमर, निवासी डेरीवाल, थाना तरसिक्का, अमृतसर को गिरफ्तार किया।

और उसके पास से 6 पिस्तौल, 11 मैगज़ीन, .30 बोर के 91 ज़िंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 ज़िंदा कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था”।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

डीजीपी पंजाब पुलिस के अनुसार “एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य गुर्गों की पहचान करने, आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरे सीमा पार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जाँच जारी है। इस मामले में कुल बरामदगी: 9 पिस्तौल, 101 ज़िंदा कारतूस (.30 बोर), 20 ज़िंदा कारतूस (9 मिमी)। Punjab Police Ind संगठित अपराध का मुकाबला करने और राज्य भर में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 3, 2026

Rain Alert 4 March 2026

मार्च 3, 2026

कल का मौसम 4 March 2026

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026