---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2026 1:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस बीच पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जिसमे से 4 नाबालिग भी है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। मालूम हो कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

पंजाब पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ISI समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और नौ आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बॉटल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के कहने पर काम कर रहे थे। ये हैंडलर्स स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने, सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने, अवैध हथियार जुटाने और सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए भर्ती करने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला है कि रेलवे ट्रैक के पास निगरानी कैमरे लगाए गए थे और उनका फुटेज कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स के साथ साझा किया गया था”।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

आगे दी जानकारी के मुताबिक “अमृतसर के मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिविजन पुलिस स्टेशनों में FIR दर्ज की गई हैं। ISI-समर्थित नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान करने, इसके आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाने, पैसों के लेन-देन की जांच करने और अन्य आतंकी गतिविधियों में किसी भी तरह की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

पंजाब पुलिस आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब की शांति, सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का ही असर है कि राज्य में अपराध और नशे पर काफी हद तक रोक लग गई है”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 10, 2026

Rashifal 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 10, 2026

Jharkhand News

अगस्त 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 10, 2026