---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी का किया भंडाफोड़, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 11, 2026 1:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच बटाला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस का तरफ से बॉर्डर पार से बड़ी संख्या में ड्रग्स की तस्करी और अवैध हथियारों का भंडाफोड़ किया है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों की ही असर है कि बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा नशे के खिलाफ राज्य में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

पंजाब पुलिस का ड्रग्स तस्कारी पर तगड़ा एक्शन

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता में, बटालापुलिस ने सीमा पार ड्रग्स और अवैध हथियारों के रैकेट का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6.5 किलोग्राम हेरोइन,

छह जिंदा कारतूसों के साथ एक .30 कैलिबर पिस्तौल और 1 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की – यह जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अवैध हथियार नेटवर्क के बीच मजबूत सांठगांठ को उजागर करता है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

बटाला पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नेटवर्क के सदस्यों को हथियार मुहैया कराए जा रहे थे। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बटाला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क के सभी अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया जा सके।

पंजाब पुलिस भारत नशीली दवाओं और अवैध हथियारों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति दृढ़ संकल्पित है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

मई 28, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026