CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसने ड्रग्स तस्करों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 356वें दिन तक पुलिस ने 50 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रतिदिन ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है, जो दर्शाता है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस कितनी ज्यादा एक्टिव है। इसके साथ ही पुलिस नशे के रोकथाम के जागरूकता अभियान चला रहा है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से अहम जानकारी साझा की है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 87 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 458 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम अफीम, 439 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2200 रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟓𝟔 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its relentless anti-drug drive, Punjab Police arrested 87 drug smugglers and recovered 458 gram heroin, 600 gram opium, 439 intoxicant tablets/capsules, and ₹2200 drug money.
26… pic.twitter.com/KIBt3LfPeZ
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 21, 2026
26 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 87 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 356 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 50496 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा असर
पंजाब पुलिस इंडिया ने आगे लिखा कि “पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 87 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन – 458 ग्राम। कुल जब्त अफीम – 600 ग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 439।
बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम -2200 रुपये। 356 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 50496 है।
एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 26 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।
