---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप, 250 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है। जिसका असर दिख रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2026 1:04 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने राज्यभर में विशेष ऑपरेशन चलाकर करीब 250 अपराधियों पर शिकंजा कसा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की और अपराध से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच की। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में अपराध के खिलाफ काफी कमी देखी जा रही है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 584 रेड की गईं। 250 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 9 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 68,115 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

250 अपराधियों पर कसा गया शिकंजा?

पुलिस की कार्रवाई का मकसद केवल अपराध करने वाले लोगों को पकड़ना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क तक पहुंचना भी है। इसके लिए पुलिस अलग-अलग जिलों में संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर छापेमारी करती है और अपराधियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जांच करती है।

हाल में पंजाब पुलिस ने एक दिन के विशेष अभियान में 185 लोगों को गिरफ्तार करने और 236 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करने की जानकारी दी थी। इससे पहले भी राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाए गए हैं।

इसी क्रम में ताजा कार्रवाई के दौरान करीब 250 अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात सामने आई है। बता दें कि पुलिस का फोकस उन लोगों पर है, जिनका संबंध संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों या अन्य आपराधिक मामलों से बताया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 6, 2026

US-Iran War

सितम्बर 6, 2026

PM Modi

सितम्बर 6, 2026

सितम्बर 6, 2026