CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 350 से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब सरकार ने पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है। पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियों का दौर जारी है। अगस्त 2026 तक अभियान के 200 दिन पूरे होने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का आंकड़ा सामने रखा है।

इसके साथ ही पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इसमे पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नशे को लेकर भी CM Bhagwant Mann की अगुवाई में काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 634 रेड की गईं। 352 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 7 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 4 हथियार बरामद किए गए।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 63,417 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

गैंगस्टरों के नेटवर्क पर सीधा वार

पुलिस ने गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों, सहयोगियों, वित्तीय नेटवर्क और लॉजिस्टिक सपोर्ट को निशाना बनाया है। अधिकारियों के मुताबिक, आज संगठित अपराध केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। इसके तार डिजिटल नेटवर्क और विदेशों में बैठे अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसी वजह से पुलिस वित्तीय जांच, डिजिटल इंटेलिजेंस और दूसरी एजेंसियों के साथ समन्वय पर भी जोर दे रही है।

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क और नशा तस्करी के बीच के गठजोड़ को भी निशाना बनाया है। अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन, अफीम, पोस्त भूसी और नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा ड्रग मनी और अन्य संपत्तियों को भी जब्त किया गया।

 

 

Exit mobile version