---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 43 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 5, 2026 3:27 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने अपराध और संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक 43 हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

सरकार का दावा है कि राज्य में अपराध पर लगाम लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पंजाब पुलिस ने राज्यभर में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जिलों में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 829 रेड की गईं। 829 रेड की गईं। 570 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 15 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 15 हथियार बरामद किए गए।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 43,697 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है।

गैंगस्टर और संगठित अपराध पर भी फोकस

राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान के दौरान गैंगस्टर नेटवर्क, हथियारों की तस्करी, नशा कारोबार और संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

पजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026