CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर अपराध के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है। जिसका असर भी साफ देखने को मिल रहा है। बताते चले कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
इसके साथ ही हर रोज पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है। बताते चले के अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत अभी तक 42 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने दी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 565 रेड की गईं।
303 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 5 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 42,830 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
अपराधियों पर कड़ी निगरानी
अभियान के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, बेल पर बाहर चल रहे आरोपियों और संगठित अपराध से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की भी समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों पर पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी नियमित निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी नई आपराधिक घटना को रोका जा सके।
पुलिस ने कई स्थानों पर वाहन जांच अभियान भी चलाया, जिसमें संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
