CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अपराध के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है।
जिसका असर साफ तौर पर देखने को भी मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 674 रेड की गईं। 382 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟔𝟏 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 674 raids conducted
✔️ 382… pic.twitter.com/kQmPNEDh4H— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 1, 2026
5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 2 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 42,160 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जानकारी गुमनाम रूप से साझा करें – एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann सख्त
नशे को लेकर भी पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। अभी तक करीब 70 हजार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहीं लोगों के बीच भी जागरूकता देखने को मिल रही है। जो कई चीजों को दर्शाता है।
