CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई की वजह से ड्रग्स तस्करों के बीच डर का माहौल बन गया है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल अभियान के 480वें दिन पुलिस ने 70 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 10 हजार से अधिक ड्रग्स मनी भी बरामद की है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 75 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 337 ग्राम हेरोइन, 378 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹10,120 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟖𝟎 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 75 drug smugglers and recovered 337 grams of heroin, 378 intoxicant pills, and ₹10,120 in drug money from their possession.… pic.twitter.com/Te358JImT3
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 25, 2026
इसके अलावा, 24 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया-बुझाया गया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 75 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 480 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 69655 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 75 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 337 ग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 378, कुल बरामद ड्रग मनी – 10,120 रुपये। 480 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 69,655 हो गई है। SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका।
24 लोगों को ड्रग ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है।






