CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान से अभी तक 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस का तगड़ा एक्शन जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य नशे के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि नशीले पदार्थों की लगातार बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात ही बॉर्डर पार से तस्करी पूरी तरह बंद की जा चुकी है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने 67 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 67 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 301 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹3,350 मादक पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟔𝟐 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 |
Continuing its relentless anti-drug drive, Punjab Police arrested 67 drug smugglers and recovered 2.4 kg heroin, 301 intoxicant tablets/capsules, and ₹3,350 drug money.
30 persons were motivated for… pic.twitter.com/WLvMT0uHsQ
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 27, 2026
30 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 67 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 362 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 51305 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 67 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार कुल जब्त हेरोइन – 2.4 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 301, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम: 3350 रुपये। 362 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के आदी लोगों की संख्या – 51305 हो गई है। गौरतलब ही सीएम मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर देखना को मिल रहा है।






