---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 60 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान से अभी तक 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 27, 2026 12:57 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान से अभी तक 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस का तगड़ा एक्शन जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य नशे के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि नशीले पदार्थों की लगातार बरामदगी की जा रही है। सबसे खास बात ही बॉर्डर पार से तस्करी पूरी तरह बंद की जा चुकी है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने 67 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 67 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 301 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹3,350 मादक पदार्थों की नकदी बरामद की।

30 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 67 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 362 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 51305 हो गई है।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 67 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार कुल जब्त हेरोइन – 2.4 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 301, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम: 3350 रुपये। 362 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के आदी लोगों की संख्या – 51305 हो गई है। गौरतलब ही सीएम मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर देखना को मिल रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026