---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के एक्शन से घबराए अपराधी, अत्याधुनिक हथियार समेत भगवानपुरिया गिरोह का एक व्यक्ति गिरफ्तार; जानें क्या है पूरा मामला

CM Bhagwant Mann: ड्रग्स तस्करों से लेकर अपराधियों के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है। राज्य में इसर असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 12, 2025 3:09 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। ड्रग्स तस्करों से लेकर अपराधियों के खिलाफ लगातार कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी बीच एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और बटाला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बता दें कि संयुक्त अभियान के दौरान भगवानपुरिया गिरोह के एक सक्रिया सदस्य को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से कई आधुनिक हथियार भी बरामद किए है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पंजाब पुलिस के एक्शन से घबराए अपराधी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एक “बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​पंजाब ने Batala Police
के साथ एक संयुक्त अभियान में, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक सक्रिय सदस्य – गुरलव सिंह उर्फ ​​लव रंधावा, निवासी बटाला को गिरफ्तार किया और अत्याधुनिक हथियार (दो पिस्तौल, 3 मैगज़ीन और 16 ज़िंदा कारतूस) बरामद किए।

प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दलम के निर्देशों पर काम कर रहा था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें आर्म्स एक्ट, चोरी और सेंधमारी से जुड़े मामलों में संलिप्तता शामिल है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

डीजीपी पंजाब पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस थाना सिविल लाइंस, बटाला में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जाँच जारी है। Punjab Police Ind पूरे पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार के आने के बाद से ही लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से नशे के खिलाफ भी ताबतोड़ एक्शन लगातार जारी है। वहीं इस असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026