CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने रचा नया इतिहास, 5 किलोग्राम ड्रग्स समेत 80 से अधिक तस्करों पर गिरी गाज; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 361 दिन पूरे हो चुके है। पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 361 दिन पूरे हो चुके है। पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करों पर लगातार  कार्रवाई कर रही है। सबसे खास बात है कि अभी तक 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बड़ी तादात में ड्रग्स की बरामदगी की गई है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करों पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ ही राज्य में नशे में कमी देखी जा रही है। गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने एक अहम जानकारी दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऐतिहासिक कदम

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 88 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 5 किलोग्राम हेरोइन, 175 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 27,520 रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की।

30 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 88 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 361 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 51216 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगी लगाम

दी जानकारी के अनुसार 88 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 5 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 175, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 27520 रुपये, 361 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 51216 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 30 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

 

Exit mobile version