CM Bhagwant Mann: पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की सख्ती एक बार फिर चर्चा में है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के बीच पुलिस की कार्रवाई में 10 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद हुई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। बता दें कि नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की छापेमारी, तलाशी अभियान और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने ड्रग नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए 71 ड्रग तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके पास से 10.3 किलोग्राम हेरोइन, 3,628 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए ₹1,900 बरामद किए।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟓𝟔𝟔 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown on drug networks, the Punjab Police arrested 71 drug smugglers and recovered 10.3 kg of heroin, 3628 intoxicant pills and ₹1,900 in drug money from their possession.… pic.twitter.com/0EXU6fl2gk
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 19, 2026
इसके अलावा, 11 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास का इलाज कराने के लिए समझाया और प्रेरित किया गया। पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 71 ड्रग तस्कर गिरफ्तार। 566 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 78,030 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
दी जानकारी के अनुसार पंजाब में कई जगहों पर छापेमारी की गई। 71 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किए गए। कुल ज़ब्त हेरोइन – 10.3 किलोग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 3628। कुल बरामद ड्रग मनी: 1,900 रुपये। 566 दिनों में गिरफ्तार ड्रग एडिक्ट्स -78,030, SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका। 11 लोगों को ड्रग रिहैब भेजा गया। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के निर्देशों का ही असर है कि राज्य में नशे को लेकर लगातार कमी आ रही है।
