---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 319 जगहों पर छापेमारी, कई किलोग्राम ड्रग्स बरामद; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे को लेकर पंजाब पुलिस एक्शन मोड में और ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस ने 319 जगहों पर छापेमारी की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 31, 2025 2:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: साल का आज आखिरी दिन है और कल से नए साल की शुरूआत होने जा रही है। वहीं नशे को लेकर पंजाब पुलिस एक्शन मोड में और ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। साल के आखिरी दिन भी पुलिस ने 319 जगहों पर छापेमारी की है। इसके अलावा कई किलोग्राम ड्रग्स भी बरामद किए गए है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन शुरू

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस राज्य भर में लक्षित छापों, गहन तलाशी अभियानों और निरंतर जागरूकता पहलों के माध्यम से नशीली दवाओं के खिलाफ अपना अथक अभियान जारी रखे हुए है”।

पंजाब भर में 319 स्थानों पर छापेमारी की गई। 113 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 304 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 42480 हो गई है।

कई किलोग्राम ड्रग्स बरामद

पंजाब पुलिस इंडिया के मुताबिक कुल दर्ज मामले- 82, कुल जब्त हेरोइन – 455 ग्राम, कुल अफीम का निर्यात – 25 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 1995, कुल बरामद मादक पदार्थों की रकम – 54440 रुपये। 304 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 42480 हो गई है। 71 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और 1000 पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में 120 से अधिक पुलिस टीमों ने 322 संदिग्धों को रोककर जांच की। 46 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026