CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस ने 12 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स की बरामदगी की है। इसके अलावा 47 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके असर भी देखने को मिल रहा है। वहीं नशे के 339वें दिन 143 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। सीएम मान की अगुवाई में पंजाब तेजी से विकास कर रहा है। हर क्षेत्र में जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब युद्धनैशियनविरुद्ध का 339वां दिन, पंजाब पुलिस ने राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को तेज करते हुए 143 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 12.2 किलोग्राम हेरोइन, 12 किलोग्राम गांजा और 2,412 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए।
Punjab | Day 339 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Intensifying its statewide anti-drug campaign, Punjab Police arrested 143 drug smugglers and recovered 12.2 kg heroin, 12 kg ganja, 2,412 intoxicant tablets/capsules.
40 persons were motivated for de-addiction and… pic.twitter.com/5hI9akU5eb
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 4, 2026
40 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया”। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 143 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 339 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 47435 हो गई है।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा असर
पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के मुताबिक 143 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 12.2 किलोग्राम, कुल जब्त गांजा – 12 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 2,412 की गई है।
एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। 40 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर पूरे पंजाब में देखने को मिल रहा है।





