CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस हर दिन नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। अभियान के 352 दिन पूरे हो चुके है। अभी तक 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके अलावा बड़ी तादात में प्रतिदिन ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है, जो दर्शाता है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस कितनी सजग है। नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस का लगतार ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे है। वहीं नशे के 352 वें दिन पंजाब पुलिस ने 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही 77 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार “राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 77 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2 किलोग्राम हेरोइन, 1,345 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹69,120 नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।
Punjab | Day 352 of #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing the intensified statewide anti-drug campaign, Punjab Police arrested 77 drug smugglers and recovered 2 kg heroin, 1,345 intoxicant tablets/capsules, and ₹69,120 drug money.
16 individuals were… pic.twitter.com/xyiCG7Ub4o
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) February 17, 2026
16 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 77 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके साथ ही 352 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49841 हो गई है।
CM Bhagwant Mann मान की अगुवाई में नशे पर लगी लगाम
सीएम भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब में नशे पर जबरदस्त रोक लगी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 352 दिन पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमे 77 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है। कुल जब्त हेरोइन- 2 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल की संख्या 1345 हो गई है। कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 69120 रुपये हो गई है।
352 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49,841 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 16 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।
