---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड, 2 किलोग्राम हेरोइन समेत 70 से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 352 दिन पूरे हो चुके है। वहीं 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 17, 2026 1:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस हर दिन नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। अभियान के 352 दिन पूरे हो चुके है। अभी तक 49 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके अलावा बड़ी तादात में प्रतिदिन ड्रग्स की बरामदगी की जा रही है, जो दर्शाता है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस कितनी सजग है। नशे के रोकथाम के लिए पंजाब पुलिस का लगतार ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे है। वहीं नशे के 352 वें दिन पंजाब पुलिस ने 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। साथ ही 77 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार “राज्यव्यापी नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 77 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2 किलोग्राम हेरोइन, 1,345 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹69,120 नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।

16 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 77 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है। इसके साथ ही 352 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49841 हो गई है।

CM Bhagwant Mann मान की अगुवाई में नशे पर लगी लगाम

सीएम भगवंत मान सरकार की  अगुवाई में पंजाब में नशे पर जबरदस्त रोक लगी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 352 दिन पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जिसमे 77 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है। कुल जब्त हेरोइन- 2 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल की संख्या 1345 हो गई है। कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 69120 रुपये हो गई है।

352 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 49,841 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 16 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026