---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 500 से अधिक जगहों पर छापेमारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसने अपराधियों की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 9, 2026 3:02 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिसने अपराधियों की चिंता बढ़ा दी है। 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और लगातार बड़ी संख्या में  की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने दूसरा अभियान शुरू किया है, जिसका नाम दिया है, ‘गैंगस्ट्रान ते वार’ इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश कर रही है और दनादन छापेमारी जारी है।

इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से दी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 548 छापे मारे गए, 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 5 हथियार बरामद किए गए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 27,621 हो चुकी है”।

अपराध के खिलाफ CM Bhagwant Mann ने दिए निर्देश

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 ये है। वहीं नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का अभियान जारी है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।

बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगा लग चुकी है।62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 24, 2026

Punjab News

जून 24, 2026

Punjab News

जून 24, 2026

Punjab News

जून 24, 2026

Punjab News

जून 24, 2026

Punjab News

जून 24, 2026