CM Bhagwant Mann: पंजाब में विकास की रफ्तार को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शहरी सड़क निर्माण योजना के तहत एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस योजना के जरिए न केवल शहरों में सड़कों का जाल मजबूत किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि कुछ साल पहले सड़कें पूरी तरह से कच्ची थी, लेकिन पंजाब में आप सरकार के आने के बाद से शहरी सड़क निर्माण योजना की शुरूआत की गई। इसके तहत गांव की सड़कों को पक्का किया गया, ताकि आवाजाही आसान हो सके। पंजाब सरकार की इस योजना का बजडी संख्या में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में कई किलोमीटर सड़कें हुई पक्की
सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत शहरों में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ नई, चौड़ी और टिकाऊ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो रही है और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सड़कों के किनारे ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट और फुटपाथ जैसी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
बताते चले कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सड़क निर्माण योजनाओं के तहत गांवों और कस्बों को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता दी गई है। लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों को पक्का किया गया, जिससे लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीण इलाकों को मिला खास फायदा
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिला है। नई और बेहतर सड़कों से:
- किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
- छात्रों और कर्मचारियों का सफर सुरक्षित और तेज होगा।
- गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
माना जा रहा है कि बेहतर सड़कों से ट्रांसपोर्ट सिस्टम अधिक सुगम होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उद्योगों और छोटे व्यापारियों के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है।
