---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मेरिट के आधार पर दी जा रही सरकारी नौकरियों पर पंजाब के युवाओं ने जताई खुशी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 21, 2026 2:21 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का दावा कर रही है। जिसका साफ असर देखने को मिल रहा है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में युवाओं को तेजी से रोजगार मिल रहा है। अभी तक 67 हजार से अधिक सरकारी नौकरी दी गई है। सबसे खास बात है कि इसमे किसी प्रकार की धांधली की खबर सामने नहीं आई है। राज्य में सरकारी नौकरियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे युवाओं का भरोसा व्यवस्था पर बढ़ा है। इसी बीच कई चयनित उम्मीदवारों ने भी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए सरकार की पहल की सराहना की है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में युवाओं को मिल रहा है रोजगार

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “मान सरकार की ओर से बिना रिश्वत और सिर्फ़ मेरिट के आधार पर दी जा रही सरकारी नौकरियाँ ईमानदारी की मिसाल हैं। युवा विदेशों में जाने के बजाय पंजाब में ही रहकर नौकरी करना पसंद कर रहे हैं; मुख्यमंत्री मान की कार्यशैली और राजनीति के कारण युवाओं की सोच में यह एक बड़ा बदलाव आया है”।

सरकारी नौकरियों के लिए चयनित कई युवाओं का कहना है कि उन्हें पहली बार ऐसा महसूस हुआ है कि बिना किसी सिफारिश या राजनीतिक दबाव के केवल मेहनत और योग्यता के आधार पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है। युवाओं का कहना है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने उन उम्मीदवारों में भी विश्वास पैदा किया है जो पहले सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया को लेकर संशय में रहते थे।

रोजगार के नए अवसरों पर फोकस

पंजाब सरकार केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि निजी निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करने पर जोर दे रही है। सरकार का मानना है कि राज्य में निवेश बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें बेहतर करियर विकल्प मिल सकेंगे।

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की अग्रसर है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में सरकारी भर्तिया निकल सकती है। सबसे खास बात है कि सीएम मान की अगुवाई में पंजाब हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026