---Advertisement---

‘भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक…’ रक्षाबंधन पर CM Bhagwant Mann ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ये त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2026 11:47 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक बताया। रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने पंजाब के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मालूम हो कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के बीच प्यार, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी के भाव को दर्शाता है। इस खास अवसर पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसी बीच CM Bhagwant Mann ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

रक्षाबंधन पर CM Bhagwant Mann ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

बता दें कि CM Bhagwant Mann “प्यार, स्नेह और भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक त्योहार—आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ। बहन अपने भाई की कलाई पर न केवल राखी का पवित्र धागा बांधती है, बल्कि उस पर अपने आशीर्वाद, उम्मीदों और भावनाओं को भी सजाती है।

ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे और समय के साथ सभी भाई-बहनों का प्यार और भी मज़बूत होता जाए”।

रक्षाबंधन पर सीएम मान ने निभाया भाई का फर्ज

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने महिलाओं के लिए एक खास पहल भी की। मुख्यमंत्री ने 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ के बैंक खातों में कुल 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर करने की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इसे रक्षाबंधन के मौके पर ‘भाई का फर्ज’ निभाने से भी जोड़ा।

सरकार के मुताबिक, इन सत्कार सखियों ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना को लोगों तक पहुंचाने और महिलाओं के पंजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके प्रयासों से इस योजना के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण संभव हुआ।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

Arvind Kejriwal

सितम्बर 15, 2026

Punjab News

सितम्बर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 15, 2026

Rashifal 16 September 2026

सितम्बर 15, 2026