CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार पुलिस के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। वहीं रांची से गैंगस्टर का खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से मुहिम भी लगातार चलाई जा रही है। वहीं गैंगस्टर ते वार के 208वें दिन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऐसे में 571 जगह पर रेड की गई। इसके साथ ही 307 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए चौतरफा का काम किया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पंजाब पुलिस आइए सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर 208वें दिन किस तरह कामयाबी मिली है।
CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस की बड़ी पहल
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟎𝟖 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 571 raids conducted
✔️ 307… pic.twitter.com/vfWxRgYleN— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 17, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बात की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यसभा की कार्रवाई जारी रखी गई और इसके तहत राज्य भर में पहचान की गई। वही मैप पर टारगेटेड जगह पर नजर रखने के बाद 571 जगह पर छापे मारे गए। जहां से 307 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस ने 2 घोषित अपराधी को पकड़े हैं और उनके पास से एक हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह जाहिर तौर पर मान सरकार की तरफ से बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े अब तक इतने अपराधी
रिपोर्ट में यह बताया गया कि गैंगस्टर ते वॉर कैंपेन शुरू होने के बाद 208 दिनों में लगभग 61,346 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हर दिन यह मुहिम लगातार जारी है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब का पक्का वादा करती है। ऐसे में लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया जाता है। गैंगस्टर की वजह से राज्य का माहौल खराब ना हो सके इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान बदमाशों और गैंगस्टर पर नकेल कसने के लिए लगातार पुलिस के साथ प्रतिबद्ध है।
