---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का करारा तंज! डेरा ब्यास प्रमुख और मजीठिया की मुलाकात पर कहा कुछ ऐसा कि बनने लगी सुर्खियां

CM Bhagwant Mann ने आज डेरा ब्यास प्रमुख और बिक्रम मजीठिया की मुलाकात पर करारा तंज कसा है। दोनों के बीच नाभा जेल में करीब आधे घंटे मुलाकात हुई है जिसके बाद चर्चाओं का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 3, 2026 2:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नाभा जेल में हुई एक मुलाकात आज पंजाब का सियासी पारा बढ़ा रही है। दरअसल, राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस मुलाकात को लेकर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने करारा तंज कसते हुए कहा है कि अदालतों का वहां ईश्वर ही राखा जहां मुलाकाती जज बन जाएं। मुख्यमंत्री मान की ये प्रतिक्रिया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ तक सियासी तापमान बढ़ा रही है। इसको लेकर चर्चाओं के साथ प्रतिक्रियाओं का दौर भी जारी है।

नाभा जेल में हुई मुलाकात पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नाभा जेल में हुई बिक्रम मजीठिया और ब्यास डेरा प्रमुख की मुलाकात पर करारा तंज कसा है।

सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ਕੱਲ੍ਹ ਬਣ ਜਾਣ ਭਾਵੇਂ ਅੱਜ ਬਣ ਜਾਣ ਅਦਾਲਤਾਂ ਦਾ ਓਥੇ ਰੱਬ ਰਾਖਾ ਜਿੱਥੇ ਮੁਲਾਕਾਤੀ ਹੀ ਜੱਜ ਬਣ ਜਾਣ।” इसका अर्थ है कल बन जाएं, बेशक आज बन जाएं, अदालतों का वहां ईश्वर ही राखा जहां मुलाकाती जज बन जाएं। सीएम मान की ये प्रतिक्रिया तंज के तौर पर है जो नाभा जेल में हुई मुलाकात के सियासी मायने समझाने के लिए काफी है।

बिक्रम मजीठिया और ब्यास डेरा प्रमुख की मुलाकात ने बढ़ाया पारा!

सूबे का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ता नजर आ रहा है। इसकी प्रमुख वजह है शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और ब्यास डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बीच हुई मुलाकात। पंजाब की राजनीति और धार्मिक जगत का संगम करीब आधे घंटे तक नाभा जेल में चला है।बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक की संपत्ति से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें जून में गिरफ्तार किया था। नाभा जेल में हुई इस मुलाकात ने चर्चाओं का दौर छेड़ दिया है और सीएम भगवंत मान की तल्ख प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026