---Advertisement---

जनता का पैसा खर्च करके सड़कें बनाने की CM Bhagwant Mann ने की अद्भुत पहल, शहर से लेकर गांव तक की बदल गई तस्वीर

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सड़कों की तस्वीर बदलने के साथ ही सरकार की तरफ से एक विशेष तोहफा दे दिया गया जिसकी तारीफ करने में लोग कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। यह लोगों के सफर को आसान बनाया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2026 5:00 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से जनता के हित में सभी फैसले लिए जाते हैं और यही वजह है कि लोगों के बीच एक अलग ही भरोसा उन्हें लेकर देखा जाता है। जमीनी स्तर पर जुड़कर जनता की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं इस सबके बीच पंजाब के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत यानी उनके सफर को आसान बनाने में सरकार पीछे नहीं रही है। जहां टूटी-फूटी सड़कों से लोग परेशान थे आज वहां पक्की सड़के बनाकर सीएम भगवंत मान ने लोगों के सफर को आसान और खास बनाया है।

सीएम मान नहीं लोगों की सुरक्षा के लिए बदल दी सड़क की दशा

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर किया है जहां उन्होंने लिखा, “मान सरकार ने जनता का पैसा जनता पर खर्च करके सड़कें बनाने की पहल की है। एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के तहत बनी ये शानदार नई सड़कें गांवों में भी शहरों का एहसास कराती हैं और लोगों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती हैं।” वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं जो पहले कच्ची सड़कों से परेशान थे। भगवंत मान की वजह से पक्की सड़के तैयार होने को लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

CM Bhagwant Mann की वजह से शहर की तरह हुई गांव की सड़के

लोगों का कहना है कि ऐसा करने के बारे में पहले की कोई किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया था लेकिन सीएम भगवंत मान ने सड़क को सुगम और आसान बनाया। पक्की सड़क बनने की वजह से लोगों को अब यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं होती है। सीएम भगवंत मान इस वीडियो में यह कहते हुए नजर आते हैं कि जो पैसे जनता पर खर्च हो रहे हैं वह उन्हीं के पैसे हैं। सरकार कोई एहसान नहीं कर रही है। लोगों के लिए सीएम मान काम कर रहे हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। पंजाब की सड़क को बदलकर मुख्यमंत्री ने पूरी तस्वीर बदल दी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026