---Advertisement---

पंजाब की लड़कियों ने की गांव के खेल के मैदान को बड़ा करने की मांग, CM Bhagwant Mann बोले ‘जिम्मेदारी मेरी है’

CM Bhagwant Mann: पंजाब की लड़कियों ने गांव में एक खेल के मैदान को बड़ा करने की मांग की और ऐसे में मुख्यमंत्री ने क्या कहा, आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 26, 2026 4:43 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत को पंजाब में बढ़ावा देने के लिए सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर हैं और देश को पंजाब से चैंपियंस मिले इस बात का खास ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ हर जरूरी संभव प्रयास जारी है। इस सब के बीच पंजाब की लड़कियों ने सीएम भगवंत मान से गांव के खेल के मैदान को बड़ा करने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को पूरा करने का वादा किया है। इस बारे में सीएम भगवंत मान ने पंजाब की लड़कियों को अपना पैगाम भेजा है। आइए जानते हैं किस तरह से स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हैं पंजाब सरकार।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की लड़कियों की मांग का दिया जवाब

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “प्यारे बच्चों, आपकी आवाज़ मुझ तक पहुंच गई है..आपने खेलने के लिए एक प्लेग्राउंड की मांग की थी, और मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि ‘आपकी सरकार’ जल्द ही आपके लिए एक शानदार प्लेग्राउंड तैयार करेगी। स्पोर्ट्स से ही हमारे बच्चे हेल्दी रहेंगे और ज़िंदगी में आगे बढ़ेंगे। आप बस अपनी पढ़ाई और स्पोर्ट्स पर ध्यान दें, बाकी ज़िम्मेदारी मेरी है। खूब पढ़ें, खूब खेलें।”

पढ़ाई के साथ खेल को भी CM Bhagwant Mann ने बताया जरूरी

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज के समय में खेल बच्चों के लिए पढ़ाई के इतना ही जरूरी है क्योंकि यह उनके विकास को परिभाषित करता है। खेलने से न सिर्फ बच्चे हेल्दी रहेंगे बल्कि जिंदगी में आगे भी बढ़ेंगे। पंजाब के युवाओं का करियर खेल में चमक सके इसके लिए सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर है और हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें एक के बाद एक सुविधा प्रदान की जाए। पंजाब सरकार की पहल के तहत युवा खेल को अपना करियर चुन सकते हैं और उन्हें जिस भी चीज में दिलचस्पी है उसे अपने जिंदगी का फोकस बना सकते हैं। ऐसे में पंजाब की लड़कियों के लिए भी मान सरकार बहुत जल्द एक विशाल मैदान तैयार करने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026