---Advertisement---

‘नई दिशा देने वाले क्रांतिकारी नेता..’ CM Bhagwant Mann ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर दी बधाई; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2025 1:52 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 में हरियाणा के सिवानी में हुआ था। बता दें कि केजरीवाल के जन्मदिन पर CM Bhagwant Mann समेत आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

CM Bhagwant Mann ने Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर दी बधाई

बता दें कि पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दिल्ली के पूर्व सीएम Arvind Kejriwal के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें बधाई दी, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“देश की राजनीति को नई दिशा देने वाले क्रांतिकारी नेता और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बड़े भाई Arvind Kejriwal जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको हमेशा उत्तम स्वास्थ्य और जनता की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान करें”।

AAP Punjab ने भी अरविद केजरीवाल को दी बधाई

आप पंजाब ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए लिखा कि “देश में जन-जन के वास्तविक मुद्दों की राजनीति को जन्म देने वाले, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, क्रांतिकारी नेता अरविंद केजरीवाल जी को समस्त आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको इसी प्रकार आम जनता की आवाज़ बनते रहने की शक्ति प्रदान करें और आप सदैव स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहें”।

वरिष्ठ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दी जन्मदिन की बधाई

वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भी अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “करोड़ो लोगों की उम्मीद ArvindKejriwal जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ये एक महत्वपूर्ण संकेत है कि आपका जन्मदिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के साथ आता है। आपने भारतीय राजनीति को पारदर्शिता और जनसेवा की एक नई दिशा दी है। आप भविष्य की उम्मीद हैं! ईश्वर आपके ऊपर सदैव अपना आशीर्वाद बनाये रखें”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Punjab News

जून 19, 2026

Rashifal 20 June 2026

जून 19, 2026