---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की ऐतिहासिक सड़क परियोजना से राज्य के लोगों को मिल रहा है जबरदस्त फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। जिससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 1:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक हर क्षेत्र में तेजी से काम किया जा रहा है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसके बीच CM Bhagwant Mann सरकार की में शुरू की गई ऐतिहासिक सड़क परियोजनाएं अब लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही हैं।

बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण न केवल यात्रा का समय कम हुआ है, बल्कि व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को भी नई गति मिली है। सबसे खास बात है कि इससे गांव की सड़कों को भी पक्का किया जा रहा है। जिससे एक जगह से दूसरे जगह आना जाना हो गया है। इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है।

नई सड़कों से कनेक्टिविटी को मिल रहा है बढ़ावा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार की ऐतिहासिक सड़क परियोजना के तहत बनाई जा रही शानदार सड़कें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। 70 वर्षों में पहली बार हो रहे ऐसे विकास की तारीफ़ करते हुए लोग मान सरकार की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं”।

सरकार का दावा है कि सड़क संपर्क में सुधार से राज्य के विभिन्न जिलों के बीच आवागमन आसान हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिली है। पंजाब सरकार ने पिछले कुछ समय में कई प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर काम तेज किया है। नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों के चलते लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल रही हैं।

क्या है पंजाब सरकार की सरकर परियोजना योजना

CM Bhagwant Mann की सरकार ने पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी सड़क अवसंरचना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्यभर में 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, मरम्मत और उन्नयन किया जाना है, जिस पर लगभग 16,209 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगर योजना की विशेषताएं की बात करें तो इसमे – 44920 किमी सड़क नेटवर्क का निर्माण और अपग्रेडेशन, कुल बजट लगभग 16,209 करोड़ रुपये, ग्रामीण, शहरी और PWD सड़कों को शामिल किया गया है।

सभी परियोजनाओं में 5 साल का मेंटेनेंस क्लॉज रखा गया है ताकि सड़कें लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रहें। यह कहना गलत नहीं होगा कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026