---Advertisement---

होशियारपुर के टांडा में CM Bhagwant Mann ने भरी हुंकार! AAP सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर ‘बादल परिवार’ को लपेटा

CM Bhagwant Mann आज होशियारपुर के टांडा पहुंचे जहां उन्होंने राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आप सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बादल परिवार पर निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2026 4:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के होशियारपुर में स्थित टांडा में आज सियासी गहमा-गहमी देखने को मिली है। दअसल, आज सीएम भगवंत मान टांडा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया है।

सीएम भगवंत मान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विपक्ष को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कैसे सुखबीर सिंह बादल पंजाब की बदहाली के लिए प्रयासरत हैं।

होशियारपुर के टांडा में CM Bhagwant Mann ने भरी हुंकार!

मुख्यमंत्री आज पंजाब के होशियारपुर में स्थित टांडा के दौरे पर हैं जहां उन्होंने हुंकार भरी है।

बादल परिवार पर निशाना साधते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “सुखबीर बादल हमें गोबर के ढेर से आगे नहीं बढ़ने देना चाहते। उनका कहना है कि वे भैंसें देंगे, लेकिन शिक्षा और रोजगार उनकी योजनाओं में नहीं हैं। क्या गांवों को सीप प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए अनुदान मिलेगा? अकाली-कांग्रेस के भीतर से ही एक व्यक्ति भगवंत मान को निशाना बना रहा है।”

टांडा में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि “क्षेत्र में 141.88 करोड़ की लागत से सड़कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।  यदि आप सड़क की गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं हैं, तो ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा। ठेकेदार 5 वर्षों तक सड़क के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा।”

मजीठिया पर भी जमकर बरसे पंजाब सीएम 

पंजाब के शीर्ष नेताओं में शामिल बिक्रम मजीठिया पर भी सीएम भगवंत मान ने करारा प्रहार बोला है।

उनका जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “धर्म के नाम पर शासन करने वाले बादलों ने एक पवित्र संदेश दिया है। बिक्रम मजीठिया ने चुनाव चिन्ह को बाबा नानक का तराजू बताकर सफेद रंग को तराजू में तौला। उन्होंने अपवित्रता के विरुद्ध कोई कानून नहीं बनाया क्योंकि वे स्वयं पकड़े गए थे। वे श्री अकाल तक़्त साहिब गए और अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद सुखबीर बादल ने इससे इनकार कर दिया।”

इससे इतर सीएम भगवंत मान ने राज्य में बन रही नई सड़कें, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा जगत में व्यापक सुधार आदि का जिक्र करते हुए आप सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने लोगों से 2027 में भी आप की सरकार बनाने की अपील की है, ताकि विकास कार्यों को और गति मिल सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026