---Advertisement---

कांग्रेस के सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और पदाधिकारियों ने थामा आप का दामन, CM Bhagwant Mann बोले ‘मुझे बहुत खुशी है…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार विकास की तरफ काम कर रही है और ऐसे में कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका दामन थामा है। आइए जानते हैं इसे लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2026 3:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की आप सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार एकजुट है और ऐसे में कैबिनेट मिनिस्टर से लेकर जनता का सपोर्ट मिलता है। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर राज्य में चौतरफा काम किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच कांग्रेस पार्टी के कई मौजूदा सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और पदाधिकारी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उसे लेकर सीएम भगवंत मान ने अपनी खुशी जाहिर की है। इस दौरान लंबे चौड़े पोस्ट के साथ उन्होंने लोगों को इस बारे में जानकारी दी। यह फिलहाल चर्चा में है। आइए जानते हैं सीएम मान ने क्या कहा है पोस्ट में।

कांग्रेस के बड़े चेहरों ने थाम लिया आप का दामन

सीएम भगवंत मान ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए इस बारे में लोगों से कहा, “आज मुझे बहुत खुशी है कि मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी समेत कांग्रेस पार्टी के कई मौजूदा सरपंच, ज़िला परिषद सदस्य, पार्षद और पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में अपनी पूरी आस्था जताई है… ‘AAP’ परिवार में शामिल होने पर आप सभी का दिल से स्वागत है… मुझे यकीन है कि आपके अनुभव और समर्थन से पार्टी और मज़बूत होगी… आइए हम सब मिलकर अपने सपनों का रंगीन पंजाब बनाएं…।”

CM Bhagwant Mann की आप पार्टी को मिल रही इस तरह मजबूती

निश्चित तौर पर यह खबर कांग्रेस पार्टी की कमजोरी और आप पार्टी की मजबूती का संकेत है। यह पोस्ट बताता है कि कैसे सीएम भगवंत मान की अगुवाई में सरकार पंजाब में विकास का परचम लहरा रही है। न सिर्फ जनता पर बल्कि विरोधी पार्टी पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आए दिन आम आदमी पार्टी को विरोधी पार्टी से भी समर्थन मिल रहा है जहां पार्षद से लेकर जिला परिषद सदस्य, सरपंच और अलग-अलग पद पर बैठे पदाधिकारी आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए लगातार एकजुट नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026