---Advertisement---

कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा तोहफा, सैलरी में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 28, 2026 2:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की CM भगवंत मान सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य कर्मचारियों के आर्थिक हितों की रक्षा करना और उन्हें बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना है।

राज्य सरकार के इस फैसले से नगर निकायों और अन्य सरकारी संस्थानों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत हजारों सफाई कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वेतन वृद्धि के बाद कर्मचारियों की मासिक आय में इजाफा होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी।

CM Bhagwant Mann सरकार का बड़ा तोहफा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मामल में जानकारी देते हुए कहा कि CM Bhagwant Mann ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन की सैलरी लगभग दोगुनी कर दी है।
पहले सैलरी ₹10,500 से बढ़ाकर ₹14,000 की गई थी, अब इसे और बढ़ाकर ₹20,500 करने की मंज़ूरी दे दी गई है।

सरकार के फैसले के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी। इससे लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। सरकार का मानना है कि बेहतर वेतन मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

कर्मचारियों ने जताई खुशी

सरकार के इस फैसले का सफाई कर्मचारियों के बीच सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों को इस निर्णय से राहत मिलने की उम्मीद है। कर्मचारी संगठनों की ओर से भी इस फैसले का स्वागत किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। पंजाब सरकार की तरफ से हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही हर क्षेत्र में तेजी से विकास  किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 28, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 28, 2026

Anti-Paper Leak Bill

जुलाई 28, 2026

Saurav Das

जुलाई 28, 2026

Dhanush

जुलाई 28, 2026