---Advertisement---

CM Bhagwant Mann बोले- ‘कांग्रेस ने पहले वर्ष में 8000 नौकरियां दीं थीं, AAP सरकार ने अब तक 28,873 नौकरियां दीं’

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियां दूर के सपने थे, जबकि हमारी सरकार ने यह बात योजना बनाई कि नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलें। इसके लिए एक पारदर्शी ढांचा बनाया गया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 24, 2023 9:43 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरी ईमानदार और संजीदा सरकार ने एक वर्ष में ही नौजवानों को 28,873 नौकरियां दीं, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने पहले वर्ष में लगभग 8000 नौकरियां दी थीं।

स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग (पी. डब्ल्यू. डी.), तकनीकी शिक्षा और आम राज प्रबंध विभाग में नए भर्ती 409 सब डिवीजनल अफसरों (एस. डी. ओज.), क्लर्कों, जूनियर ड्राफ्टसमैनों और अन्यों को नियुक्ति पत्र देने के लिए यहां म्यूंसिपल भवन में करवाए समारोह को सीएम भगवंत मान ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियां दूर के सपने थे, जबकि हमारी सरकार ने यह बात योजना बनाई कि नौजवानों को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिलें। इसके लिए एक पारदर्शी ढांचा बनाया गया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि पिछली सरकार में उत्साह और समर्पण के साथ जनता की सेवा की भावना की कमी थी, जिस कारण यह नौकरियां नौजवानों से दूर थी। भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार बनने के एक वर्ष के अंदर ही उन्होंने मैरिट के आधार पर योग्य नौजवानों को 28, 873 नौकरियां दी हैं।

म्यूंसिपल भवन कई मौकों का गवाह

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह म्यूंसिपल भवन ऐसे कई मौकों का गवाह है, जिनमें नौजवानों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिलीं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की नौजवानों की भलाई और उनके लिए रोज़गार के नए मौके सृजन करने की वचनबद्धता झलकती है। भगवंत मान ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े गौरव और संतोष की बात है कि अब सभी नौजवान राज्य की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में सक्रिय हिस्सेदार बनेंगे।

ड्यूटी को फर्ज समझें-CM Bhagwant Mann

नौजवानों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि वह ‘ड्यूटी को फ़र्ज़’ समझें और इसको पूरी लगन, समर्पण और मेहनत से निभाएं। नौकरियां हासिल करके राज्य सरकार में नये भर्ती हुए कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि वे अब राज्य सरकार के परिवार के नये मेंबर बने हैं। भगवंत मान ने कहा कि अगर यह नौजवान राज्य की पुरातन शान बहाल करने वाली मुहिम का हिस्सा बनेंगे तो इतिहास में उनका नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा जायेगा।

AAP सरकार नौजवानों के लिए मददगार

भगवंत मान ने कहा कि हवाई पट्टी जहाज़ को सुरक्षित उड़ाने के लिए सहायक होती है। इसी तरह राज्य सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के विचारों को उड़ान देने के लिए हर कोशिश की जा रही है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत मान ने नौजवानों से अपील की कि वे समाज में अपनी पहचान आप कायम करने के लिए पुरज़ोर कोशिश करें, फिर आसमान ही उनकी हद होगी।

‘पंजाबी जन्म से ही अग्रणी स्वाभाव वाले होते हैं’

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाबी जन्म से ही अग्रणी स्वभाव वाले होते हैं क्योंकि उनको उद्यमी और नेतृत्व करने के गुणों की बख्शीश होती है। उन्होंने कहा कि इन गुणों के कारण ही पंजाबियों ने हमेशा ही विश्व भर में अपना अलग स्थान बनाया है। भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाबी उद्यमियों ने छोटे-छोटे और अलग विचारों से बड़े साम्राज्य कायम किए हैं और हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का सबूत दिया है।

विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

विरोधी पार्टियों पर तीखे हमले करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपनी सत्ता के दौरान महलों में रह रहे थे, उनको राज्य के राजनैतिक नक्शे से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक नये युग की शुरुआत की क्योंकि अपने आप को अपराजित मानते हुये इन नेताओं को पंजाब के लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। भगवंत मान ने कहा कि इसी कारण पंजाब में बदलाव देखने को मिला है और पहली बार जन हितैषी फ़ैसले राज्य प्रबंध में केंद्र बने हैं।

ये भी पढे़ं: CM Mann Praises Punjabis: सीएम मान बोले- ‘शांति बनाए रखने के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत शुक्रिया’

महलों में रहने वाले लोग नहीं सोच सकते आम आदमी का भला

उन्होंने व्यंग्य करते हुये कहा, ‘‘बड़े-बड़े महलों में रहने वाले इन लोगों ने कभी भी आम आदमी का भला करने की नहीं सोची और उन्होंने ख़ुद को अपने घरों की ऊंची दीवारों में कैद कर लिया था। उन्होंने कहा कि जब लोगों को मौका मिला तो उन्होंने इन नेताओं को बुरी तरह नकार के घर बैठने लायक कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों ने राज्य की भलाई के लिए काम करने वाली सरकार को सेवा का मौका दिया। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पद संभालने के बाद राज्य की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए अथक यत्न किये हैं।

सभी धर्मों और वर्गों की एकता महत्वपूर्ण

मान ने ज़ोर देकर कहा कि वह इस बात के समर्थक हैं कि विभिन्न विचारों और दृष्टिकोण वाला लोकतंत्र ही हमेशा सफल होता है। भगवंत मान ने कहा, ‘‘विभिन्न तरह के फूलों का बाग़ हर किसी की आँखों को मनमोहक लगता है, जिस कारण इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इसी तरह एक प्रगतिशील समाज के लिए सभी धर्मों और वर्गों की एकता महत्वपूर्ण है।“

‘पैसे की लूट को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूर्व मंत्रियों से 55 लाख रुपए की वसूली करने के लिए अदालत में जाने के बारे विचार कर रही है, जिन्होंने यू. पी. के एक ख़तरनाक अपराधी मुख़्तार अंसारी की रोपड़ जेल में आरामदायक ठहरने को यकीनी बनाने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर किये हैं। उन्होंने कहा कि यह लोगों के पैसे की बेशर्मी से की लूट है जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह कारण तो पिछली सरकारें ही जानती होंगी कि इस बदनाम अपराधी को रोपड़ जेल में पूरी सुख-सहूलतों के साथ क्यों रखा गया था, जिसके लिए टैक्सदाताओं के पैसे में से 55 लाख रुपए ख़र्च किये गए।

प्लेसमेंट पोर्टल मोबाइल एप लॉन्च

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नौजवानों को रोज़गार के नये मौकों के बारे अवगत करवाने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग का प्लेसमेंट पोर्टल मोबाइल एप भी लॉन्च किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. और मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ और अन्य भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Punjab Appointment Letters: CM Mann ने 409 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कर्मियों को दी बधाई

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026