CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। CM Bhagwant Mann ने ‘स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’ की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है कि नए शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
CM Bhagwant Mann ने दो इमारतों का किया उद्घाटन
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लुधियाना में ‘स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’ की नई इमारत का उद्घाटन करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। सरकारी स्कूलों में बेहतरीन माहौल की वजह से, अब बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर यहाँ दाखिला ले रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अभी पहले स्थान पर है।
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ‘ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ’ ਦੀ ਨਵੀਂ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਕੇ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ…
ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਮਾਹੌਲ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਬੱਚੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਛੱਡ ਕੇ ਇੱਥੇ ਦਾਖਲਾ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ…
ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਨੰਬਰ ‘ਤੇ ਹੈ.. ਇਸ ਸਾਲ ਸਾਡੇ 882 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ NEET ਅਤੇ 125 ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੇ JEE Main… pic.twitter.com/TuQwJriD8A— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 2, 2026
इस साल, हमारे 882 छात्रों ने NEET पास किया है और 125 से ज़्यादा छात्र JEE Main के लिए क्वालिफ़ाई हुए हैं। इस बेहतरीन शिक्षा के ज़रिए, हम अपने बच्चों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ (जीवंत पंजाब) बना रहे हैं”। इंकलाब ज़िंदाबाद!
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का फोकस
बता दें कि CM Bhagwant Mannने कहा कि “शिक्षा किसी भी राज्य के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। इसी सोच के साथ पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है।https://www.dnpindiahindi.in/country-state/punjab/punjab-news-punjab-police-busts-haryana-based-cheating-racket-wont-let-anyone-tarnish-punjabs-education-system-harjot-singh-bains/684180/
उन्होंने कहा कि राज्य का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी निजी स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि ‘स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’ जैसे संस्थानों के विस्तार से विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, तकनीक, भाषा और नवाचार के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे”। स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’ की नई इमारत का उद्घाटन पंजाब सरकार के शिक्षा सुधार अभियान का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







