पंजाब हेल्थ सेक्टर में रिकॉर्ड बना रहे CM Bhagwant Mann, जानिए सरकार की तरफ से क्या है आम आदमी के लिए नई सौगात

CM Bhagwant Mann: आम आदमी तक पंजाब सरकार की आम आदमी क्लिनिक योजना का लाभ मिल सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। ऐसे में लोगों के लिए खास सुविधा जारी किया गया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और हर नागरिक तक इलाज पहुंच सके इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की सरकार के तरफ से मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने और पंजाब के आखिरी जनता तक हर सुविधा उपलब्ध कराया जाए इसके लिए प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में एक बार फिर लोगों को खास सौगात दी गई है और 100 और नए आम आदमी क्लिनिक का ऐलान किया गया है। इसके बारे में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लोगों को जानकारी दी है। जानिए पूरा मामला क्या है जो सीएम भगवंत मान सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।

कैसे सीएम मान ने लोगों को दिया खास तोहफा

हरपाल सिंह चीमा के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “पंजाब हेल्थ सेक्टर में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के साथ 100 और आम आदमी क्लिनिक शुरू करने की अच्छी खबर साझा की। अब राज्य में कुल 1090 क्लीनिक लोगों को उनके घरों के पास मुफ्त इलाज, 47 तरह की जांच और 107 तरह की मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराएंगे।

कैसे CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब के स्वास्थ्य में हुआ सुधार

यह सच है कि सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि मुफ्त इलाज हर मरीज को मिल सके इसके लिए अमीर या गरीब या फिर किसी समुदाय या धर्म का कोई मतलब नहीं है। इन आम आदमी क्लीनिक में प्रारंभिक जांच से लेकर अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श और निशुल्क इलाज दिया जा रहा है। बीमारियों का सही समय पर निदान हो सके इसके लिए मेडिकल टेस्ट भी उपलब्ध हैं तो लोगों को दवाइयां के लिए इधर-उधर ना भटकना पड़े और पैसे ना खर्च करने पड़े इसके लिए भी सीएम भगवंत मान ने चारों तरफ से काम किया है।

ऐसे में पंजाब के लोगों को अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़े और समय के साथ पैसे की बचत हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

Exit mobile version