‘सीएम योगशाला’ बना पंजाब के लाखों लोगों के लिए स्वास्थ्य का वरदान, CM Bhagwant Mann ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनता को दिया ये खास मैसेज

CM Bhagwant Mann: योग दिवस 2026 के मौके पर जनता को प्रेरित करते सीएम ने अपनी बात कही है आईए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है और उन्होंने खास मौके पर स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: योग का हमारी जिंदगी में किस हद तक महत्व है यह बताने कि जरूरत नहीं है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन योग करना जरूरी बताया गया है और इस खास मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी लोगों को खास मैसेज दिया है। यह सच है कि योग के जरिए लाखों पंजाब के लोगों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं इस सब के बीच आइए जानते हैं इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस खास दिन के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी है और प्रेरित करते हुए नजर आए।

CM Bhagwant Mann के लिए क्या है योग का महत्त्व

सीएम भगवंत मान ने एक पोस्ट के साथ, “कहा सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं आपकी सरकार सीएम योगशाला के जरिए पंजाब के लोगों को स्वस्थ और फिट रखने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। आइए योग अपने और जिंदगी को सेहतमंद बनाएं।” जहां खुद सीएम भगवंत मान योग को लेकर लोगों को प्रेरित करते हुए नजर आ रहे हैं।

सीएम भगवंत मान के लिए क्या है योग

इसके साथ ही आप पंजाब ने भी सीएम भगवंत मन की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कहा, “योग सिर्फ कसरत का जरिया नहीं बल्कि सेहतमंद जिंदगी जीने का एक तरीका है। योग की खास बात यह है कि यह कोई मुकाबला नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाने का सफर है। आज की तनावपूर्ण और चिंता भरी जीवनशैली में मान सरकार की ओर से शुरू की गई सीएम योगशाला राज्य के लाखों लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख रही है।”

योग के लिए किस तरह प्रेरित करते हैं सीएम मान

यह सच है कि स्वास्थ्य के मामले में पंजाब की जनता के लिए सीएम भगवंत मान किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं। इसके साथ ही योग को लोग अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सके इसका भी खास ध्यान रखते हैं और फिटनेस का मूल मंत्र मानते हैं। योग दिवस 2026 के मौके पर भी एक बार फिर जनता को मुख्यमंत्री ने प्रेरित किया है।

Exit mobile version