---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कारगिल को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी; पढ़े पूरी रिपोर्ट

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन किया, जो कई मायने में राज्य के लिए गेमचेंजर साबित होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 28, 2026 5:01 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार हर क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, सीएम भगवंत मान की अगुवाई में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है, जिससे राज्यवासियों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में ₹300 करोड़ की लागत से बने ‘कारगिल’ के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन हुआ है। इस बड़े प्रोजेक्ट से हमारे डेयरी किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। इसी जानकारी खुद पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पंजाब में हुआ दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “दक्षिण एशिया में कारगिल का सबसे बड़ा पशु आहार संयंत्र, जो ₹300 करोड़ की लागत से निर्मित है, वज़ीराबाद (मंडी गोविंदगढ़) में शुरू हो गया है। यह महत्वपूर्ण परियोजना हमारे दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि करेगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।

प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 से पहले, यह औद्योगिक क्षेत्र में हमारी सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम ‘रंगला पंजाब’ के पुनर्निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं”। माना जा रहा है कि इससे राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंचने की उम्मीद है”।

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा – सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि “वज़ीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में ₹300 करोड़ की लागत से बने ‘कारगिल’ के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार प्लांट का उद्घाटन हुआ है। इस बड़े प्रोजेक्ट से हमारे डेयरी किसानों की आय में वृद्धि होगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

आगामी Progressive Punjab Investors’ Summit 2026 से पहले यह औद्योगिक क्षेत्र में हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। हम फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं”। बता दें कि राज्य के लोगों के लिए मान सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026