---Advertisement---

‘अफवाहों से बचें..,’ पंजाब में पेट्रोल-डीजल के साथ LPG स्टॉक पर CM Bhagwant Mann की दो टूक, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अहम जानकारी

CM Bhagwant Mann ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी स्टॉक पर भी अहम जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 28, 2026 2:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में आज फिर मुख्यमंत्री की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। सीएम भगवंत मान ने देश में ईंधन को लेकर मचे अफवाह के बीच कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। मुख्यमंत्री ने बताया है कि अभी पंजाब के पास 12 दिन का पेट्रोल, 14 दिन का डीजल और 6 दिन का एलपीजी का स्टॉक है।

ऐसे में लोगों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब वासियों से किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार के पास सार्वजनिक वितरण के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लोग आश्वस्त रहें और अफवाहों से बचें।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के साथ LPG स्टॉक पर CM Bhagwant Mann की दो टूक

राजधानी चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस साझा करते हुए सीएम भगवंत मान ने ईंधन पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

मुख्यमंत्री ने पीसी के दौरान कहा कि “लोग किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। पंजाब सरकार केंद्र के साथ लगातार संपर्क में हैं। पंजाब में 12 दिन का पेट्रोल, 14 दिन का डीजल और 6 दिन का एलपीजी का स्टॉक है। डीजल/पेट्रोल और एलपीजी का इस्तेमाल पहले की तरह ही करें, कहीं भी पाइपलाइन बिछाने की जरूरत नहीं है। सार्वजनिक वितरण के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ की कोई कमी नहीं है।”

सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि “पीएम मोदी के पास विभिन्न देशों के नेताओं के साथ ‘अच्छे संबंधों’ का उपयोग 140 करोड़ भारतीयों के हित में करने का समय है। बाजारों में गेहूं की फसल आने के मद्देनजर, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी न हो।” इससे इतर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम उनके साथ खड़ी है।

पंजाब वासियों से हुई अफवाहों से बचने की अपील!

गेहूं फसल की कटाई का समय नजदीक है। कृषि की धरा कही जाने वाली पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अब गेहूं की कटाई शुरू होगा। जालंधर से लेकर लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, गुरदासपुर समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कृषि यंत्र चलेंगे। इन यंत्रों के चलने के लिए ईंधन की जरूरत होगी। यही वजह है कि सीएम भगवंत मान पहले ही चेत गए हैं। उन्होंने सरकार की तैयारियों को दुरुस्त करते हुए लोगों से अफवाह से बचने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Punjab News

अप्रैल 11, 2026

Rashifal 12 April 2026

अप्रैल 11, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

अप्रैल 11, 2026