CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर को मजा चखाने और पंजाब से उनका पत्ता साफ करने के लिए लगातार मान सरकार पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। वही इस सबके बीच पंजाब में गैंगस्टर ते वार मुहिम के जरिए हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच 148वें दिन भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ के साथ मिलकर आखिर कैसे सीएम भगवंत मान की पुलिस ने गैंगस्टर को टारगेट किया।जब रेड करने के बाद अपराधियो को दबोचा है और इस दौरान उन्हें किस कदर सफलता मिली आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
पंजाब पुलिस का गैंगस्टर पर देखें बड़ा प्रहार
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟒𝟖 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 498 raids conducted
✔️ 250… pic.twitter.com/qPgo9JxLhH— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 18, 2026
जहां एक तरफ सीएम भगवंत मान ड्रग्स का नाम पंजाब से मिटाने के लिए तत्पर है तो वहीं राज्य के अलग-अलग जगह को चिन्हित कर वहां गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके इसके लिए राज्यव्यापी कार्रवाई की जाती है। हर दिन गैंगस्टर पर निशाना भी साधा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच 148वें दिन 498 रेड की गई और इस दौरान 250 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही बताया गया कि तीन घोषित अपराधियों को पकड़ा गया तो वहीं एक हथियार भी बरामद किया गया है।
CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर अब तक पुलिस ने की इतनी गिरफ्तारियां
बता दे कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टर ते वार’ के जरिए हर दिन पंजाब पुलिस को सफलता मिल रही है। रिपोर्ट्स की माने तो इस अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 37757 गिरफ्तारियां हो चुकी है। इसके जरिए पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। ऐसे मे सीएम भगवंत मान की तरफ से हर संभव मदद की जाती है और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि पकड़े गए अपराधियों को सजा दी जाए ताकि वह राज्य को गैंगस्टर फ्री बनाने में अपना भागीदारी निभा सके।
पंजाब पुलिस गैंगस्टर पर वार करने में कभी भी पीछे रह नहीं रहती है और कार्रवाई को हर दिन अंजाम दिया जा सके इसका खास ख्याल रखती है।
