---Advertisement---

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए CM Bhagwant Mann का सख्त निर्देश, मंत्री Lal Chand Kataruchak ने प्रभावित परिवारों को वितरित की राशन सामग्री; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में भारी बारिश के कारण कई जिलें बाढ़ की चपेट में आ गए है। लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर रहने के लिए मजबूर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 3:46 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में भारी बारिश और जम्मू, हिमाचल प्रदेश में बीते कई घंटों से लगातार भारी बारिश के कारण अब पंजाब के कई जिलें बाढ़ की चपेट में आ गए है। लोग अपने घरों को छोड़कर टैंट में रहने के लिए मजबू हो गए है। हालांकि CM Bhagwant Mann और उनके मंत्री बाढ़ पीड़ित इलाकों में लगातार निरीक्षण कर रहे है, साथ ही यह सुनिश्चित कर रहे है कि हर जरूरतमंद लोगों को सुविधा मिल सके और किसी प्रकार की कमी ना हो। इसी बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन विभाग मंत्री LC Kataruchak जी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र भोआ के गांव रकवाल और जोगर में प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की, और स्थिति का जायजा लिया।

Lal Chand Kataruchak ने प्रभावित परिवारों को वितरित की राशन सामग्री

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “कैबिनेट मंत्री LC Kataruchak जी ने अपने विधासभा क्षेत्र भोआ के रकवाल और जोगर गाँवों में प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन लोगों की मदद के लिए दिन-रात प्रतिबद्ध है”।

इसके अलावा आप के कई विधायक और मंत्री बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में लगातार घूम रहे है, और लोगों से बातचीत कर रहे है, स्थिति की जायजा लेते हुए वह अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए CM Bhagwant Mann ने दिया अपना हेलीकॉप्टर

दरअसल बीते दिन सीएम भगवंत मान ने आज गुरदासपुर और पठानकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर जायज़ा लिया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हौंसला और हिम्मत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने इसी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “लोगों ने मुझे पंजाब की ज़िम्मेदारी देकर जो हेलीकॉप्टर दिया है, उसे मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फँसे लोगों के लिए राशन और मदद पहुँचाने के काम में लगा दिया है।

हेलीकॉप्टर के ज़रिए सभी लोगों तक राशन पहुँचाया जाएगा। हम लोगों के दुख–सुख में हमेशा साथ खड़े हैं। प्राकृतिक आपदा किसी के बस में नहीं होती, लेकिन हमारी सरकार द्वारा किसी को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। हमारे लिए एक-एक जान कीमती है। पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर लोगों की मदद के लिए हर वक्त हाज़िर है। वादे के मुताबिक लोगों के हर नुकसान की भरपाई भी ज़रूर करेंगे। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026