---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल का दिखा असर! अब हरियाणा और बिहार सरकार ने भी NEET छात्रों के लिए बस सेवा की फ्री, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann की पहल के बाद नीट छात्रों को बड़ी राहत मिली। अब हरियाणा और बिहार सरकार ने छात्रों के लिए फ्री बस सेवा का फैसला लिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2026 4:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नीट पेपर लीक के बाद से ही पूरे देश में राजनीति गरमा गई है, हालांकि एनटीए की तरफ से परिक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिसे देखते हुए सबसे CM Bhagwant Mann सरकार ने छात्रों के लिए फ्री सुविधा देने का फैसला लिया है। इस ऐलान के बाद पंजाब सरकार की पहल चर्चा में आई, जहां छात्रों की परीक्षा तक पहुंच आसान बनाने के लिए विशेष परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला सामने आया। मुख्यमंत्री की ओर से छात्र हित से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता देने की बात लगातार कही जाती रही है।

इसी संदर्भ में नीट अभ्यर्थियों के लिए परिवहन सुविधा को लेकर उठाए गए कदम को सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि नीट पेपर कैंसिल के बाद छात्र बेहद परेशान है। वह अब सीएम मान के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी फ्री बस सेवा का ऐलान कर दिया है।

बिहार सरकार ने भी फ्री की बस सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि “NEET परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क रहेगा।

साथ ही, जिला प्रशासन, राज्य के सभी मठ-मंदिरों एवं गैर-सरकारी संगठनों से आग्रह है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों हेतु पेयजल, सत्तू आदि की व्यवस्था में सहयोग करें। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ”!

हरियाणा सरकार ने भी फ्री की बस

हरियाणा के सीएम नायब सिंह ,सैनी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “सरकार NEET परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, हमने 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में मुफ्त रोडवेज बस सेवा की व्यवस्था की है।

सभी छात्र अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं। आशा है आप सभी पूरी लगन से परीक्षा में भाग लेंगे, अच्छी तैयारी करेंगे और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक और कदम बढ़ाएंगे”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026