---Advertisement---

प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस की लूट को खत्म करने में CM Bhagwant Mann को मिली सफलता, पंजाब के गवर्नर की मंजूरी के बाद कहीं ये बात

CM Bhagwant Mann: प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चे और पेरेंट्स को इसके बारे में सोने की जरूरत नहीं है क्योंकि मां सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है आईए जानते हैं क्या है डिटेल्स जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 13, 2026 2:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के प्राइवेट स्कूल में 5% से ज्यादा फीस सालाना नहीं बढ़ सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से गवर्नर को एक पत्र भेजा गया था जिस पर मुहर लग गई है। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से उनका शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट लिखा गया है। यानी अब पंजाब में अलग-अलग प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और पेरेंट्स के लिए तोहफे से कम नहीं है। फीस में लगातार मनमर्जी बढ़ोतरी का खामियाजा पंजाब के बच्चों और पेरेंट्स को नहीं उठाना पड़ेगा क्योंकि अब इस पर सीएम भगवंत मान की नजर रहने वाली है।

CM Bhagwant Mann ने प्राइवेट स्कूल की फीस के लूटपाट पर लगाया ब्रेक

सीएम भगवंत मान ने ऑफिशल लेटर को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “माननीय गवर्नर का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने पंजाब के बच्चों और पेरेंट्स के हक में लिए गए हमारे बड़े फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। गवर्नर ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस की लूट को खत्म करने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाए गए “द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टिट्यूशंस (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस, 2026” पर साइन कर दिए हैं।” इसके साथ ही पोस्ट में सीएम ने बता दिया कि पंजाब के प्राइवेट स्कूल में फीस के नाम पर लोगों के साथ अब लूटपाट नहीं होगा।

पंजाब में एजुकेशन को बिजनेस नहीं बनने देगी सरकार

वहीं इसके साथ ही सीएम मान ने यह भी बताया कि इस ऑर्डिनेंस के लागू होने से अब कोई भी प्राइवेट स्कूल अपनी मर्ज़ी से 5% से ज़्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा… हमारी सरकार एजुकेशन को बिजनेस नहीं बनने देगी और हम आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले एक्स्ट्रा बोझ को कम करने के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं। यह नियम निश्चित तौर पर पढ़ाई को बिजनेस का जरिया बनाने वाले महंगे स्कूलों के लिए झटके से कम नहीं है जो शिक्षा के नाम फीस की बढ़ोतरी करते थे। मजबूर पेरेंट्स को पैसे भरने पड़ते थे।

पंजाब के प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और पेरेंट्स के लिए बड़ा तोहफा है। यह मान सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026