---Advertisement---

PAU को लेकर CM Bhagwant Mann हुए गर्वित, कैसे देश में रचा इतिहास और पंजाब के लोगों को मिला फायदा

CM Bhagwant Mann: किसान मेले में हिस्सा लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खेती को मुनाफे वाला बताया है और इसके साथ ही कैसे किसानों के लिए राज्य में तस्वीर बदल रही है आईए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 4:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों को अपना साथ देने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहती है और ऐसे में उन्हें हर तरह की जरूरत मुहैया करवाई जाए इसका खास ख्याल रखा जाता है। इस सबके बीच पीएयू किसान मेले में शिरकत करने के बाद आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है। किस तरह से खेती को और भी मुनाफे वाला बनाने के साथ ही किसानों को किस तरह से तोहफा दिया। इस बारे में बात करते हुए आखिर सरकार की तरफ से क्या जानकारी दी गई है। सीएम भगवंत मान ने बताया कि कैसे पंजाब में किसानों और खेती को लेकर क्रांति का काम किया जा रहा है।

कैसे खेती के मामले में CM Bhagwant Mann ने रचा इतिहास

सीएम भगवंत मान ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि “PAU किसान मेले में हिस्सा लेकर प्रोग्रेसिव किसानों को सम्मानित किया… यह पंजाब के लिए बहुत गर्व की बात है कि यूनिवर्सिटी दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में शामिल है…
खेती को फायदे का प्रोफेशन बनाने के लिए, हमने नहर के पानी का इस्तेमाल 88% तक बढ़ा दिया है… 14,000 KM अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने से राज्य का ग्राउंडवाटर लेवल 5 मीटर बढ़ गया है।” जाहिर तौर पर लोगों को अब खेत में पानी के लिए भूजल पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है और इसमें सुधार देखने को मिला है। नहरों का पानी सीधे खेतों तक पहुंचा जा रहा है।

किसानों का हो रहा सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से कैसे फायदा

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने यह भी लिखा कि “किसानों की सुविधा के लिए, अब खेतों में दिन में बिजली सप्लाई पक्का कर दी गई है… हमारे किसानों की मेहनत की वजह से, पूरी उम्मीद है कि इस बार धान की पैदावार भी बहुत अच्छी होगी… क्रांति ज़िंदाबाद!” किसानों की खेती से मुनाफे हो सके और तमाम तरह की असुविधाएं खत्म हो सके इसका ध्यान सरकार की तरफ से रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बार मेहनत करने के साथ ही धान की अच्छी फसल दिलवा कर निश्चित तौर पर किसानों को सौगात देने का काम किया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026