---Advertisement---

पंजाब में पानी को लेकर CM Bhagwant Mann सख्त, राजस्थान के 66 साल के बकाया पेमेंट पर सरकार ने भेजा नोटिस

CM Bhagwant Mann: पानी के मामले में पंजाब के लोगों को कोई भी समस्या ना हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है और राजस्थान सरकार से बकाया राशि की मांग की गई है। पूरी खबर क्या है जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2026 3:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में पानी की कोई भी कमी ना हो इसकी वजह से सरकार की तरफ से कई जरूरी कदम उठाए जाते हैं। वहीं इस सबके बीच अब 1961 के बाद एतिहाासिक मांग पंजाब सरकार की तरफ से किया गया है। राजस्थान के 66 साल के बकाया पेमेंट पर सीएम भगवंत मान ने चिट्ठी लिखकर इस बारे में नोटिस जारी किया है जिसकी जानकारी कैबिनेट मिनिस्टर बरिंदर गोयल ने दी है। मान सरकार यह नहीं चाहती है कि आने वाले समय में पंजाब को किसी भी तरह की पानी की कोई भी समस्या हो क्योंकि उनके द्वारा किए गए काम की वजह से भूजल स्तर में सुधार देखने को मिला है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

1961 के बाद पंजाब की मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

आप पंजाब में इस वीडियो को शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी जहां कैबिनेट मिनिस्टर बरिंदर गोयल ने बताया कि मान सरकार ने पंजाब के पानी का बकाया पेमेंट के लिए लेटर भेजे। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि 1961 के बाद राजस्थान सरकार ने पारंपरिक सरकार की नाकाबिलियत या मिलीभगत की वजह से पंजाब के पानी का बकाया देना बंद कर दिया। जाहिर तौर पर लगभग 67 साल से पानी के बकाया राशि नहीं मिल रहा हैं जिस पर अब सीएम भगवंत मान सरकार सख्त नजर आ रही हैm

CM Bhagwant Mann क्यों हुए पानी को लेकर सख्त

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मान सरकार ने राजस्थान सरकार को 1 लाख 83 हज़ार करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा। इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मिनिस्टर ने यह कहा कि हरियाणा सरकार ने भी 2015-16 के बाद अपना बकाया देना बंद कर दिया और ऐसे में उन्हें भी लेटर जारी किया। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि बाढ़ का नुकसान अकेले पंजाब को उठाना पड़ता है लेकिन सभी पड़ोसी राज्य पानी पर अपना हक जताते हैं। ऐसे में अब सीएम भगवंत मान सख्त नजर आ रहे हैं क्योंकि आजादी के बाद जहां जिन खेतों में नहर का पानी पंजाब के किसानों के लिए नहीं पहुंच सका था वहां तक भी पानी जा रहा है।

सीएम भगवंत मान पानी के मामले में किसानों के लिए मसीहा बने नजर आ रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 September 2026

सितम्बर 9, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 9, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 9, 2026