---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान के 300 दिन पूरे, पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। तहत पुलिस ने 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 27, 2025 1:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि इस अभियान के तहत पुलिस ने 41 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स की बरामदगी की है। वहीं आज अभियान के पूरे 300 दिन पूरे हो चुके है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। जारी अभियान का असर भी देखने को मिल रहा है। काफी हद तक नशे पर लगाम लगी है। इसके अलावा अभी भी पुलिस की लगातार छापेमारी जारी है।

नशे के खिलाफ जारी अभियान के 300 दिन पूरे

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस राज्य भर में लक्षित छापों, गहन तलाशी अभियानों और निरंतर जागरूकता पहलों के माध्यम से नशीली दवाओं के खिलाफ अपना अथक अभियान जारी रखे हुए है”। पंजाब भर में 327 स्थानों पर छापेमारी की गई। 84 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार।

300 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 41881 हो गई है। कुल दर्ज मामले- 63, कुल जब्त हेरोइन – 2.8 किलोग्राम, कुल जब्त अफीम – 1 किलोग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 518 हो गई है।
कुल बरामद ड्रग मनी – 8890 रुपये, 300 दिनों में गिरफ्तार ड्रग तस्करों की कुल संख्या – 41881 हो गई है।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann का एक्शन जारी

जारी अभियान के दौरान 64 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिस टीमों और 900 पुलिसकर्मियों ने 360 संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 27 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा सीएम मान सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थत तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर जगह राज्य के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026