CM Bhagwant Mann: मानसून की वजह से पंजाब के पटियाला में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी लोगों को ना हो इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। निश्चित तौर पर मानसून में बारिश के साथ-साथ और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पटियाला में डिप्टी कमिश्नर और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह अलग-अलग जगह पर जाकर बारिश के पानी की निकासी से जुड़ी चीजों का रिव्यू किया गया। आने वाले समय में इसकी वजह से लोगों को परेशान ना हो। सीएम भगवंत मान मानसून की तैयारी में जुट चुके हैं।
बारिश के पानी की समस्या से ऐसे उबारेंगे CM Bhagwant Mann
ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਵੱਡੀ ਨਦੀ, ਛੋਟੀ ਨਦੀ, ਡਰੇਨੇਜ ਸਿਸਟਮ ਅਤੇ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਪਟਿਆਲਾ ਨੂੰ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਸਥਾਈ ਰਾਹਤ ਦੇਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ… pic.twitter.com/3Rq2LiOQ2F
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) June 30, 2026
डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक्स प्लेटफार्म पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज पटियाला में डिप्टी कमिश्नर और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ मैंने बड़ी नदी, छोटी नदी, ड्रेनेज सिस्टम और बारिश के पानी की निकासी से जुड़ी अलग-अलग जगहों का दौरा किया और चल रहे डेवलपमेंट के कामों का रिव्यू किया। मान सरकार पटियाला को बारिश के पानी की समस्या से हमेशा के लिए राहत दिलाने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है।”
ग्राउंड लेवल पर हो रहा बारिश के पानी से बचाव का कार्य
वहीं यह भी कहा गया कि सीएम भगवंत मान की इसी मकसद से ड्रेनेज सिस्टम को और मज़बूत और असरदार बनाने के लिए ग्राउंड लेवल पर काम चल रहा है, ताकि भविष्य में भारी बारिश के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके तहत जहां भी मुसीबत दिखाई थी वहां पर काम किया जा रहा है ताकि इससे छुटकारा मिल सके। बारिश के पानी की समस्याओं से राहत दिलाने के लिए सीएम भगवंत मान पूरी तरह से तत्पर हैं और इसकी वजह से कोई भी परेशानी का सामना पटियाला के लोगों को नहीं करना पड़ेगा।
मानसून की तैयारी के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है और ऐसे में सरकार की तरफ से हर संभव मदद किया जाएगा।
