---Advertisement---

LPU हंगामे की तह तक जाएंगे CM Bhagwant Mann, एक्शन मोड में आए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

CM Bhagwant Mann: एलपीयू यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की तरफ से सख्त निर्देश जारी किया गया है। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री ने क्या आदेश दिए हैं और क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 28, 2026 2:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: लवली यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से जुड़ी सोशल मीडिया पर रेप की वायरल अफवाहों को लेकर प्रदर्शन लगातार जारी है। इस सबके बीच तोड़फोड़ के मामले में तूल पकड़ लिया है। अब सीएम भगवंत मान की तरफ से इस पर बड़ी कार्रवाई की गई है और निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में शांति व्यवस्था बरकरार रखने और दोषियों को सजा देने के लिए सरकार की तरफ से सख्ती जारी की गई है। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने डीजीपी पंजाब को आदेश जारी किया है। आइए जानते हैं एलपीयू हूंगामे के बीच क्या है पंजाब सरकार का रुख।

CM Bhagwant Mann ने लवली यूनिवर्सिटी मामले पर दिखाई सख्ती

आप पंजाब में x प्लेटफार्म पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, “एलपीयू मामले पर एक्शन मोड में सीएम भगवंत मान एलपीयू में तोड़फोड़ के मामले पर सख्त निर्देश दिए। डीजीपी पंजाब से जमीनी हालात का खुद जायजा लेने के लिए कहा है।” मुख्यमंत्री ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को खुद एलपीयू केंपस में जाकर जमीनी हालात का जायजा लेने के साथ ही स्थिति की समीक्षा करने के आदेश जारी किए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो।

आरोपियों को कभी नहीं बख्शेगी सरकार

इस दौरान सीएम भगवंत मान की तरफ से इस बात की भी पुष्टि की गई है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में उन्हें बख़्शा नहीं जाएगा। फिलहाल एलपीयू मामले में जांच तेजी से जारी है।

क्या है मामला

बता दे कि फगवाड़ा स्थित LPU परिसर में एक छात्रा से जुड़ी वायरल अफवाहों के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कैंपस में भारी हंगामा के साथ तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई। वहीं स्टूडेंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की तरफ से मिड सेमेस्टर एग्जाम और 10 दिनों के लिए क्लास को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में जानकारी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026