---Advertisement---

शिक्षा में पारदर्शिता और माता पिता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए 3 साल का ब्यौरा निकालेंगे CM Bhagwant Mann, नए अध्यादेश से प्राइवेट स्कूल का खुलेगा पर्चा

CM Bhagwant Mann: प्राइवेट स्कूल में फीस की मनमानी को लेकर कैबिनेट मिनिस्टर ने लोगों को बड़ी जानकारी दी है जो निश्चित तौर पर उन सभी लोगों के लिए राहत की खबर है जो बच्चों की फीस बढ़ने की वजह से परेशान थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2026 5:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: वह प्राइवेट स्कूल जो खुलेआम विद्यार्थी के माता-पिता से पैसे लूट रहे थे उस पर बीते दिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शिकंजा कसा। उन पर लगाम लगाने के लिए आदेश जारी किए थे। वहीं इस सबके बीच अब सरकार की तरफ से अध्यादेश जारी किया गया है और इसके साथ ही पंजाब के प्राइवेट स्कूल के 36 महीने पहले के पर्चे निकाले जाएंगे। यह खबर निश्चित तौर पर पंजाब के प्राइवेट स्कूल मे बच्चों को पढ़ा रहे माता-पिता के लिए राहत से कम नहीं है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने क्या कहा है।

पंजाब के पैरेंट्स को सीएम मान की तरफ से तोहफा

हरजोत सिंह बैंस ने एक्स प्लेटफॉर्म से एक वीडियो को शेयर किया है जहां वह इस बारे में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “पूरे राज्य के माता-पिता के लिए बड़ी राहत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए एक अध्यादेश पेश किया है. अब कोई भी प्राइवेट स्कूल सालाना 5% से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा पाएगा और पिछले 36 महीना में 5% से ज्यादा वसूली की गई फीस माता-पिता को वापस की जाएगी।

 

कैसे शिक्षा के क्षेत्र में नए पंजाब की दिशा में काम कर रहे CM Bhagwant Mann

जो अध्यादेश पेश किया गया है वह वाकई पंजाब के माता-पिता के लिए राहत की खबर है। अपने बच्चों के शिक्षा की वजह से परेशान लोगों के लिए यह खास पहल है। यह फैसला शिक्षा में पारदर्शिता और माता-पिता के अधिकार की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम है। निश्चित तौर पर हर माता-पिता जो अपने बच्चों को पैसे की कमी की वजह से नहीं पढ़ा रहे थे और बढ़ती फीस की वजह से परेशान थे उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।

जहां एक तरफ सरकारी स्कूल का कायाकल्प कर रहे हैं तो दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर भी शिकंजा कसा जा रहा है और लोगों को कोई भी परेशानी ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

Anurag Dhanda

जून 23, 2026